बंधन बैंक कितने प्रकार के महिला ग्रुप लोन देता है, [सितम्बर 2024]

Rate this post

आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं की बंधन बैंक से कितने प्रकार के महिला ग्रुप लोन लिए जा सकते हैं जब भी महिला ग्रुप लोन की बात आती है तो सबसे पहले बंधन बैंक का नाम सामने आता है क्योंकि बंधन बैंक वर्तमान समय में महिला ग्रुप लोन सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय बैंक है

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बच्चों की शिक्षा, मेडिकल इमरजेंसी, बिजनेस के नई स्टार्टअप के लिए या फिर बिजनेस को आगे बढ़ाने जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए बंधन बैंक कई प्रकार के महिला ग्रुप लोन की सुविधा प्रदान करती है

मुझे 2000 रुपए का लोन अति आवश्यक है

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन लेने के लिए 10 से 15 महिलाओं का ग्रुप होना अनिवार्य है 10 से 15 महिलाओं का ग्रुप बनाकर बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है महिला ग्रुप लोन का इस्तेमाल अपनी पर्सनल जरूरतों तथा और भी अन्य कार्य को पूरा करने के लिए माइक्रोफाइनेंस लोन जारी किया गया है

Bandhan Bank Mahila Group Loan Types

अगर आप एक महिला हैं और आप अपनी पर्सनल जरूरत हो तथा बिजनेस की जरूरतों को पूरा करने के लिए महिला ग्रुप लोन लेना चाहती है तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहेगा बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने के लिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें

Bandhan Bank Loan For Ladies In Hindi

बंधन बैंक महिलाओं के लिए कई प्रकार की स्कीम लेकर आया है इसमें महिलाएं बंधन बैंक में महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने के लिए ग्रुप में 10 से 15 महिलाओं का होना अनिवार्य है

आर्टिकल का नामबंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के प्रकार
लोन की राशिRs. 10,000 to Rs. 1.5 lakhs
समय अवधि1 महीने से 24 महीने तक
ब्याज दर9.75% to 17.95% p.a.
प्रोसेसिंग फीस1% + GST
उम्र18 वर्ष से 58 वर्ष के बीच
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन तथा ऑफलाइन
महिला ग्रुप लोन का भुगतान कैसे करेंसप्ताहिक या मंथली किस्तों पर

बंधन बैंक कितने प्रकार के महिला ग्रुप लोन देता है?

बंधन बैंक 5 तरह के महिला ग्रुप लोन की सुविधा प्रदान करती है इन 5 तरह के लोन में महिलाएं 10 से 15 महिलाएं ग्रुप बनाकर बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन कर सकती है जिनके नाम इस प्रकार हैं

Loan NameLoan AmountInterest Rate
सृष्टि माइक्रो लोनRs. 26,000 to Rs. 1.5 lakhs17.95% प्रति वर्ष
सुरक्षा माइक्रो लोनRs. 1,000 to Rs. 15,0009.75% प्रति वर्ष
सुशिक्षा माइक्रो लोनRs. 1,000 to Rs. 10,0009.95% वार्षिक दर
सु-वृद्धि माइक्रो लोनDepend on Bank17.95% वार्षिक दर
सूचना माइक्रो लोनRs. 1,000 to Rs. 25,00017.95% वार्षिक दर

बंधन बैंक से सृष्टि लोन

बंधन बैंक से आप बिजनेस से संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए सृष्टि लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि आप एक महिला है तो आप 10 से 15 महिलाओं का समूह बनाकर बंधन बैंक से सृष्टि महिला ग्रुप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं

4000 रुपए का लोन कैसे लें जानिये कैसे

सृष्टि लोन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने बिजनेस को बढ़ाने, नए स्टार्टअप के लिए, कच्चे माल तथा नए उपकरणों को खरीदने के लिए मदद करना है महिलाएं बंधन बैंक से सृष्टि लोन प्राप्त करके अपने बिजनेस को बेहतर तथा बिजनेस की आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकती है

सृष्टि लोन को प्राप्त करने के लिए महिलाएं बंधन बैंक में अपना बचत खाता खोलकर जल्द से जल्द सृष्टि माइक्रो लोन की राशि प्राप्त कर सकती है बंधन बैंक से महिलाएं 26,000 रुपए से लेकर 1,50,000 रुपए तक का बिजनेस के लिए सृष्टि माइक्रो लोन प्राप्त कर सकते हैं माइक्रो लोन की राशि पर 1% प्रोसेसिंग शुल्क बंधन बैंक के द्वारा लगाया जाता है

मुझे 2000 रुपए का लोन अति आवश्यक है

इसके अलावा आपको सृष्टि माइक्रो लोन पर जीएसटी शुल्क भी चार्ज किया जा सकता है बंधन बैंक से प्राप्त सृष्टि माइक्रो लोन की राशि आप 2 वर्षों की समय अवधि के लिए प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा आपको लोन की राशि पर 17.95% प्रति वर्ष की दर से ब्याज देना होगा

बंधन बैंक से सुरक्षा लोन

बंधन बैंक अपने ग्राहकों को सुरक्षा माइक्रो लोन की सुविधा प्रदान करता है इस लोन के अंतर्गत महिला के परिवार में किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी से निपटने में मदद करना होता है

यदि आप बंधन बैंक के पहले से ही तथा मौजूदा ग्राहक हैं तो चिकित्सा आपात जैसी स्थिति में बंधन बैंक अपने ग्राहकों को सुरक्षा माइक्रो लोन की सुविधा घर बैठे प्रदान करते हैं क्रो लोन के अंतर्गत आप बंधन बैंक से आप 1000 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक का सुरक्षा माइक्रो लोन प्राप्त कर सकते हैं

बैंक से प्राप्त सुरक्षा माइक्रो लोन की राशि पर आपको 9.75% की वार्षिक की दर से ब्याज देना होता है यह लोन आप 1 वर्ष की समय अवधि के लिए प्राप्त कर सकते हैं यह लोन बंधन बैंक के द्वारा अपने मौजूदा महिला ग्राहकों के लिए चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए दिया जाता है

बंधन बैंक से सुशिक्षा लोन

बंधन बैंक के द्वारा दिए जाने वाला सुशिक्षा माइक्रो लोन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की अच्छी शिक्षा को पूरा करने में मदद करने का होता है इसमें महिलाएं बंधन बैंक से अपने बच्चों की शिक्षा को आसानी से पूरा करने के लिए सुशिक्षा माइक्रो लोन के लिए आवेदन कर सकती है

बंधन बैंक से महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा को पूरा करने के लिए 1000 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक का सुशिक्षा क्रो लोन प्राप्त कर सकती है इस लोन की राशि पर 9.95% वार्षिक दर से ब्याज देना होता है यह लोन आप बंधन बैंक से 1 वर्ष की समय अवधि के लिए प्राप्त कर सकते हैं

बंधन बैंक से सु-वृद्धि लोन

सु-वृद्धि लोन एक ऐसा लोन है जिसे आप बंधन बैंक से पहले लोन के रूप में प्राप्त नहीं कर सकते, इस लोन को लेने के लिए आपको बंधन बैंक से पहले सृष्टि लोन के लिए आवेदन करना होगा और सृष्टि लोन लेने के पश्चात आप सु-वृद्धि लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं

सु-वृद्धि लोन को आप चालू लोन के साथ प्राप्त कर सकते हैं यह लोन उन महिलाओं के लिए उपलब्ध है जिन्होंने पहले से ही बंधन बैंक से लोन चल रहा हो तथा सु-वृद्धि लोन का इस्तेमाल आप बिजनेस की जरूरत तथा खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं

बंधन बैंक से लिए गए सु-वृद्धि लोन को 36 सप्ताह से लेकर 52 सप्ताह की समय अवधि के अंतर्गत जमा करना होता है सु-वृद्धि माइक्रो लोन की राशि पर आपको 17.95% वार्षिक ब्याज दर से इंटरेस्ट रेट देना होगा

बंधन बैंक से सूचना लोन

सूचना माइक्रो लोन का मुख्य उद्देश्य सह स्वामित्व के माध्यम से महिलाओं को अन्य समान विचारधारा वाली महिलाओं के साथ व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है बंधन बैंक से सूचना माइक्रो लोन लेने के लिए 10 से 15 महिलाओं का ग्रुप होना अनिवार्य है

इसके अलावा महिलाएं बंधन बैंक में बचत खाता खुलवा कर तथा इस योजना के अंतर्गत 1000 रुपए से लेकर 25000 रुपए तक का सूचना माइक्रो लोन की राशि प्राप्त कर सकती है और इस लोन को चुकाने के लिए बंधन बैंक के द्वारा 1 वर्ष का समय अवधि दी जाती है और आपको सूचना माइक्रो लोन की राशि पर 17.95% वार्षिक दर से ब्याज देना होगा

Note- बंधन बैंक से प्राप्त महिला ग्रुप लोन की राशि को समय पर जमा करने पर आपकी क्रेडिट लिमिट मैं वृद्धि होती है और महिला ग्रुप लोन पर इंटरेस्ट रेट कम हो सकता है

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन कितने समय के लिए दिया जाता है

बंधन बैंक से आप महिला ग्रुप लोन 2 वर्षों की समय अवधि के लिए प्राप्त कर सकते हैं तथा बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन 1 वर्ष की समय अवधि के लिए भी दिया जाता है

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन लेने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • इनकम प्रूफ
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट पिछले 6 महीनों का
  • बंधन बैंक खाते की पासबुक
  • महिला ग्रुप की फोटो
  • फैमिली मेंबर के साथ जॉइंट फोटो

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने के लिए योग्यता

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने के लिए आपको निमन मापदंडों को पूरा करना होगा यदि आप इन मापदंडों को पूरा करते हैं तो आप कम से कम समय में बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन प्राप्त कर सकते हैं जो इस प्रकार है

  • ग्रुप की सभी महिलाओं का भारतीय होना अनिवार्य है
  • बंधन बैंक में ग्रुप की सभी महिलाओं का खाता होना चाहिए
  • ग्रुप की सभी महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • स्वरोजगार करने वाली महिलाएं

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे लें

बंधन बैंक से आप महिला ग्रुप लोन के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों के माध्यम से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको 10 से 15 महिलाओं का ग्रुप बनाकर बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं

यदि आप बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए होने आवेदन करना चाहती हैं तो आप हमारे बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन कैसे लें? के आर्टिकल को पढ़ सकते हैं जिसमें हमने बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप पूरा बताया है

Conclusion (सारांश)

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बंधन बैंक से प्रकार के महिला ग्रुप लोन लिए जा सकते हैं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, यदि आप एक महिला है और आप बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा इस लेख के माध्यम से आप बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी इसलिए के माध्यम से आप जान पाएंगे कि बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन कितने समय के लिए लिया जा सकता है, कितनी लोन राशि मिलेगी और कितने इंटरेस्ट रेट पर लोन ले सकते हैं और साथ ही बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन से जुड़ी हुई सभी जरूरी जानकारी आपके साथ शेयर की है

Leave a Comment